CLICK HERE FOR FREE BLOGGER TEMPLATES, LINK BUTTONS AND MORE! »
Showing posts with label राजस्थान सामान्य ज्ञान -. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान सामान्य ज्ञान -. Show all posts

Tuesday, August 9, 2011

राजस्थान में विज्ञान एवं जनसंख्या व विकास शिक्षा मेलों के विभिन्न चरण

विज्ञान के 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- 23 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)


1. किस तत्व का लेटिन नाम हाइड्रेजीरम है?

उत्तर- पारा या मर्करी (Hg)

2. एक लिफ्ट में एक तराजू के दोनों पलड़ों में बराबर भार के पत्थर पड़े हुए है, लिफ्ट के चालू होने पर क्या प्रभाव होगा ?

उत्तर- कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

3. किस वैज्ञानिक ने सिद्ध किया कि जल एक यौगिक है, तत्व नहीं?

उत्तर- हेनरी केवेन्डिश ने

4. ' फिनिक्स ' तथा ' पाथफाइंडर ' यान किस ग्रह पर किए गए मिशन के लिए थे?

उत्तर- मंगल

5. 'हिमाद्री' किस भू क्षेत्र पर स्थापित भारतीय अनुसंधान केंद्र का नाम है?

उत्तर- उत्तरी ध्रुव

6. पित्त किससे निकलता है?

उत्तर- यकृत से

7. किसी स्वच्छ जलाशय का पानी इतना गहरा प्रतीत नहीं होता, जितना कि वास्तव में गहरा होता है, इसका कारण है?

उत्तर- पेंदे से सघन माध्यम (पानी) से विरल माध्यम (हवा) में जब प्रकाश आता है तो अपवर्तन होता है।

8. पोलियो के टीके के खोज कर्ता कौन थे?

उत्तर- जोंस साल्क

9. लालटेन की बत्ती में केरोसीन ऊपर चढ़ जाने का कारण क्या है?

उत्तर- केरोसीन का पृष्ठ तनाव

10. प्राचीनतम समुद्र जो कभी हिमालय की जगह अवस्थित था, उसका नाम क्या है?

उत्तर- टेथिस सागर

राजस्थान सामान्य ज्ञान के परीक्षापयोगी 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- 22 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)


1. राणा सांगा के नाम से किसे सम्बोधित किया जाता था?

उत्तर- संग्राम सिंह

2. अकबर द्वारा पराजित मेवाड़ का प्रथम शासक थे?

उत्तर- राणा उदयसिंह

3. स्वामी दयानंद सरस्वती के राजस्थान आगमन के समय " नन्ही जान " नामक गायिका का संबंध किस राज्य के महाराजा से था?

उत्तर- जोधपुर के महाराजा से

4. कांच कशीदे को प्रोत्साहन देने के लिए किस जगह कलस्टर परियोजना कहाँ प्रारंभ की गई है?

उत्तर- धनाऊ, बाड़मेर में

5. अलाउद्दीन खिलजी ने किस जगह का नाम अपनी जीत के बाद बदलकर "जलालाबाद" कर दिया था?

उत्तर- जालोर

6. किस नगर को राजस्थान का श्रीनगर कहा जा सकता है?

उत्तर- उदयपुर

7. तालाबशाही झील कहाँ स्थित है?

उत्तर- धौलपुर में

8. कदम्बदास या कैमास किसके प्रमुख सहायक का नाम था?

उत्तर- पृथ्वीराज तृतीय के

9. राजस्थान में प्रसिद्ध छप्पनिया अकाल किस संवत में पड़ा था?

उत्तर- विक्रम संवत 1956 में

10. उदयपुर के महाराणा फतेह सिंह जब सम्राट एडवर्ड के राज्यारोहण के उपलक्ष्य में आयोजित दिल्ली दरबार में भाग लेने जा रहे थे तब उन्हें केसरी सिंह बारहठ रचित "चेतावणी रा चूँगट्या" नसीराबाद रेलवे स्टेशन से पहले किस स्वाधीनता सेनानी ने प्रस्तुत किए थे?

उत्तर- खरवा के ठाकुर राव गोपाल सिंह

विज्ञान के परीक्षापयोगी 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- 22 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)


1. निम्नांकित में से वायरस जनित रोग है?
(अ) मलेरिया
(ब) ट्यूबरकुलोसिस (T.B.)
(स) खसरा (Measles)
(द) हैजा (Typhoid)
उत्तर- स

2. नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है?
(अ) लैंस की
(ब) कार्निया का
(स) रेटिना का
(द) दृष्टि नाड़ी का
उत्तर- ब

3. पक्षी जब आकाश में उड़ता है, तो बिना पंख चलाए भी दूर तक उड़ते रहने का कारण है-
(अ) उसके द्रव्यमान के कारण
(ब) ऊँचाई पर गुरुत्वाकर्षण कम होने से
(स) उसकी गति में संवेग होता है
(द) ऊँचाई पर बल शून्य होता है
उत्तर- ब

4. उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए अन्तरिक्ष यात्री को प्रयोग करना चाहिए-
(अ) स्प्रिंग घड़ी
(ब) लोलक घड़ी
(स) दोनों
(द) उपग्रह में समय ज्ञात नहीं किया जा सकता
उत्तर- अ

5. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है-
(अ) तरंगों के अपवर्तन के कारण
(ब) अनुनाद के कारण
(स) व्यतिकरण के कारण
(द) विवर्तन के कारण
उत्तर- ब

6. पानी के फव्वारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि-
(अ) पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है
(ब) पानी का वेग अधिक होने से दाब अधिक हो जाता है
(स) पानी के पृष्ठ तनाव के कारण
(द) पानी की श्यानता के कारण
उत्तर- अ

7. आयोडीन के विलयन में आलू का टुकड़ा काटकर रख देने पर आलू के टुकड़े की सतह का नीला रंग होने का कारण है-
(अ) आलू के ऑक्सीकरण से
(ब) आलू की सतह पर उपस्थित स्टार्च की आयोडीन से क्रिया से
(स) आलू के प्रोटीन के कारण
(द) ऊर्जा के अवशोषण के कारण
उत्तर- ब

8. चन्द्रमा पर एक तोप के गोले से विस्फोट किया जाता है। इसकी ध्वनि पृथ्वी पर-
(अ) सुनाई नहीं देगी
(ब) 1 घंटे सुनाई देगी
(स) 24 घंटे बाद सुनाई देगी
(द) 2 दिन बाद सुनाई देगी
उत्तर- अ

9. निम्नांकित में से प्रोटोजोआ जनित रोग है?
(अ) मलेरिया
(ब) ट्यूबरकुलोसिस (T.B.)
(स) एड्स
(द) हैजा (Typhoid)
उत्तर- अ

10. जल का विद्युत अपघटन करने पर प्राप्त हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन के मोलों का अनुपात होगा-
(अ) 1 : 2
(ब) 1 : 1
(स) 2 : 1
(द) 4 : 1
उत्तर- स

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 21 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. निम्नांकित में से मेवात भाग से संबंधित है?
A. बीकानेर व दौसा
B. अलवर व भरतपुर
C. उदयपुर व चित्तौड़
D. सिरोही व पाली
Ans: B
2. बीकानेर को प्राचीन काल में कहा जाता था-
A. भाकर
B. जांगल
C. बिखलदेश
D. माड
Ans: B
3. प्राचीन काल में अरावली को कहा जाता था-
A. चंद्रावती
B. तोरावटी
C. आड़ावली
D. मगरा
Ans: C
4. सिरोही जिले में पश्चिम में स्थित तीव्र ढाल वाली ऊबड़ खाबड़ धरा को कहा जाता है-
A. चंद्रावती
B. वल्ल
C. छप्पन
D. भाकर
Ans: D
5. आबू और सिरोही क्षेत्र का प्राचीन नाम है-
A. चंद्रावती
B. वल्ल
C. छप्पन
D. भाकर
Ans: A
6. भेंसरोड़गढ़ से लेकर बिजोलिया तक का पठारी भाग कहलाता था-
A. ऊपरी पठार
B. ऊपरमाल
C. मगरा
D. तोरावटी
Ans: B
7. उदयपुर का उत्तरी पश्चिमी पर्वतीय प्रदेश कहलाता था-
A. उदयपुरी पहाड़
B. तोरावटी
C. मगरा
D. खादर
Ans: C
8. प्रतापगढ़ और बाँसवाड़ा के मध्य के भू भाग को कहा जाता है-
A. दक्कन का मैदान
B. छप्पन का मैदान
C. पांड का मैदान
D. माही धोरा
Ans: B
9. जयपुर, सीकर व झुंझुनूं का उत्तर पर्वतीय प्रदेश कहलाता है-
A. जयपुरी पहाड़
B. तोरावटी
C. मगरा
D. खादर
Ans: B
10. किसका प्राचीन वल्ल या माड है-
A. जोधपुर
B. चित्तौड़
C. अलवर
D. जैसलमेर
Ans: D

राजस्थान सामान्य ज्ञान -

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-

ममता शर्मा बनी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष का पद पर एक बार फिर राजस्थान की महिला को नवाजा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 30 जुलाई को पूर्व विधायक ममता शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद पर राजस्थान की गिरिजा व्यास और यास्मीन अबरार रह चुकी है।

आचार्य डॉ. लोकेश मुनि को राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार 2010

बाड़मेर जिले के पचपदरा में जन्मे प्रसिद्ध लेखक एवं जैन संत आचार्य डॉ. लोकेश मुनि को शांति, सद्भावना और अहिंसा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2010 के राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी तथा प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के लिए मुनि का चयन उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने किया था। वर्ष 1996 में शुरू किए गए इस पुरस्कार के अंतर्गत मुनि को प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपए नकद प्रदान किए गए। मुनि दिल्ली स्थित अहिंसा विश्व भारती नामक स्वयंसेवी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। लोकेश मुनि 2006-07 में जामा मस्जिद में हुए बम विस्फोटों के बाद हिंदू-मुस्लिमों के बीच के वैमनस्य एवं बैर को समाप्त करने और 2007 में डेरा सच्चा सौदा और सिख समुदाय के बीच के तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सांप्रदायिक सौहा‌र्द स्थापित करने के लिए वह हरियाणा से गुजरात तक चली 1500 किमी की पदयात्रा में भी सम्मिलित हुए थे। आचार्य ने यह राशि अहिंसा विश्व भारती संस्था को प्रदान कर दी।

आर. सी. ए. सचिव संजय दीक्षित निलंबित

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आर. सी. ए.) अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने संजय दीक्षित की सचिव पद से दिनांक 29 जुलाई को निलंबित कर दिया तथा श्री के. के. शर्मा को कार्यवाहक सचिव बनाया गया है। गौरतलब है कि संजय दीक्षित गुट ने 27 जुलाई को जयपुर से सांसद महेश जोशी को आरसीए का चेयरमैन बना दिया था। इसी की प्रतिक्रिया में जबाब देने के लिए एजीएम बैठक बुलाकर जोशी ने दीक्षित की सचिव पद से छुट्टी कर दी। उनके साथ ही जे. पी. सोनी डायरेक्टर एवं एडमनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर तारीक सोमा को भी सस्पेंड कर दिया गया।

बेयरफुट कॉलेज तिलोनिया को मिला प्रतिष्ठित ब्ल्यू प्लेनेट अवार्ड

बेयरफुट कॉलेज तिलोनिया को वैज्ञानिक अनुसंधान, भूगर्भीय पर्यावरण से संबंधित अनुसंधान क्षेत्र में अतिविशिष्ट कार्य करने 2011 का असाही ग्लास फाउंडेशन जापान की ओर से ब्ल्यू प्लेनेट अवार्ड प्रदान किया जाएगा। ये अवार्ड इसी वर्ष 9 नवंबर को जापान में आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा। अवार्डमें एक ट्राफी, प्रशस्तिपत्र, 625 हजार डॉलर दिए जाएंगे।
इस पुरस्कार की स्थापना 1992 के जापान में हुए पृथ्वी सम्मेलन में असाही ग्लास फाउंडेशन की ओर से की गई है। बेयरफुट कॉलेज के पहले 1996 में भारत के एमएस स्वामीनाथन संगठन को भी ये अवार्ड मिला था। ब्ल्यू प्लेनेट पुरस्कार की दौड़ में दूसरे देशों की 2000 प्रविष्टियां आई थी। इसमें अंतिम 21 देशों के 89 प्रविष्टि में से इस कॉलेज का चयन हुआ।

नायब सूबेदार शहीद लालसिंह खींची

तीन दिन पहले 27 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंककारियों से लोहा लेते शहीद हुए नायब सूबेदार लालसिंह खींची का 29 जुलाई शाम जोधपुर जिले के करवड़ के नाग तालाब मोक्ष धाम पर सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद श्री लालसिंह की देह को उनकी पुत्री सीमा ने मुखाग्नि दी। दो साल पहले ही लालसिंह राजपूताना राइफल से राष्ट्रीय राइफल में आए थे।
वह उग्रवाद से लड़ने के लिए ही फौज में भर्ती हुए थे। वे 23 साल की नौकरी में 18 साल तक जम्मू-कश्मीर में रहे, शांति सेना के साथ श्रीलंका भी गए तथा अफ्रीका के कांगो में भी आतंकवाद को खत्म करने गए थे।

लेफ्टिनेंट अर्चित वर्डिया सियाचिन में शहीद

उदयपुर के तेईस वर्षीय लेफ्टिनेंट अर्चित वर्डिया सियाचिन में शहीद हो गए। बॉर्डर पर दिनांक 27 जुलाई को देर रात बंकर में आग लगने की घटना में अपने साथियों की जान बचाते शहीद हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब सियाचिन में एक फाइबर शेल्टर (बंकर) में आग लग गई । आग में एक वरिष्ठ अफसर और चार जवान फंस गए थे। उन्हें बचाने के प्रयास में अर्चित शहीद हो गए। दुर्घटना में अर्चित के सीनियर मेजर बैंस की भी मौत हो गई। लेप्टिनेंट अर्चित वर्डिया का उदयपुर के रानीरोड़ स्थित श्मशान घाट पर पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ अन्त्येष्टि कर दी गई। मुख्यमंत्री सहित शहर व राज्य के हजारों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ध्रुपद गायक उस्ताद रहीम फहीमुद्दीन खां डागर का निधन, मुख्यमंत्री की संवेदना

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 28 जुलाई को डागर घराने के लब्ध प्रतिष्ठित ध्रुपद गायक उस्ताद रहीम फहीमुद्दीन खां डागर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. डागर ने गायन में गंभीरता, राग की शुद्धता, कठिन लयकारी और परम्परागत ध्रुपद शैली का पूरी तरह निर्वाह करते हुए शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने देश-विदेश में ध्रुपद शैली की कठिन गायिकी की सरस एवं सहज प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव विभोर किया। श्री गहलोत ने कहा कि अलवर में जन्मे उस्ताद डागर के शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दिए गए योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।